ज्योति मौर्य मामले पर इंस्टाग्राम सनसनी लखनऊ वाली मिथिका ने मीम बनाने वालों की लगाई क्लास, कह दी बड़ी बात
Uttar Pradesh News: इन दिनों सोशल मीडिया पर बरेली की एसडीएम ज्योति मौर्य (Jyoti Maurya Case) और उनके पति आलोक मौर्य के बीच विवाद छाया…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News: इन दिनों सोशल मीडिया पर बरेली की एसडीएम ज्योति मौर्य (Jyoti Maurya Case) और उनके पति आलोक मौर्य के बीच विवाद छाया हुआ है. लोग इसे लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, कि एक पति ने मेहनत कर अपनी पत्नी को उच्च शिक्षा दिलाई और जब वो अफसर बन गई तो उसने पति को ही छोड़ दिया. खबरें तो यहां तक आईं है कि कई पतियों ने अपनी पत्नियों को पढ़ाई तक बंद करवा दी है. वहीं इस विवाद पर सोशल मीडिया पर जमकर लोक मीम भी बना रहे हैं. इस पर सोशल मीडिया स्टार मीथिका द्विवेदी ने मीम बनाने वाले लोगों को जमकर सुनाई है.