मेरठ: सूखे पड़े तालाब में मिली सुरंग नुमा आकृति, अब पुरातत्व विभाग करेगा कार्बन डेटिंग
मेरठ के हस्तिनापुर के पास मवाना क्षेत्र में एक सूखे पड़े तालाब में सफाई के दौरान एक सुरंग नुमा एक आकृति मिली है. इसको देखने…
ADVERTISEMENT


मेरठ के हस्तिनापुर के पास मवाना क्षेत्र में एक सूखे पड़े तालाब में सफाई के दौरान एक सुरंग नुमा एक आकृति मिली है.

इसको देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ लग रही है और यह आकृति इलाके में चर्चा का विषय बन गई है.

आपको बता दें कि यह तालाब मवाना स्थित रोडवेज बस स्टैंड के सामने हस्तिनापुर रोड पर है.

मवाना एसडीएम अखिलेश यादव ने निरीक्षण कर कहा कि यहां सुरंग नुमा आकृति मिली है, जिसकी बनावट से प्रतीत हो रहा है कि यह काफी पुरानी है.

बकौल एसडीएम, “इस संबंध में पुरातत्व विभाग से बात की गई है. पुरातत्व विभाग के लोग यहां आ रहे हैं. “

एसडीएम ने कहा, “यहां से सैंपल लिए जाएंगे और कार्बन डेटिंग के माध्यम से यह पता लगाया जाएगा कि यह सुरंग कितनी पुरानी है.”

एसडीएम अखिलेश यादव के मुताबिक, “इस तालाब का एक पौराणिक महत्व रहा है. इस तरीके की अन्य सुरंग भी होने की संभावना है.”


