भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकालने के बाद चर्चा में मायावती का परिवार, यहां देखिए 'बहनजी' की Family Tree
Mayawati Family Tree: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) चीफ मायावती के अगले कदम की जानकारी सिर्फ एक व्यक्ति को होती है और वो कोई और नहीं खुद होती हैं. मायावती अपने सख्त फैसलों के लिए जानी जाती हैं.
ADVERTISEMENT

Mayawati's family Tree (Photo Arpita Yadav)
Mayawati Family Tree: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) चीफ मायावती के अगले कदम की जानकारी सिर्फ एक व्यक्ति को होती है और वो कोई और नहीं खुद होती हैं. मायावती अपने सख्त फैसलों के लिए जानी जाती हैं. इस बात को साबित उन्होंने बीते रविवार और सोमवार को किया. दरअसल, इन दो दिनों के भीतर बसपा में काफी उठापटक देखने को मिली. रविवार को सबसे पहले मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर और अपने उत्तराधिकारी समेत सभी पदों से हटाया. इसके बाद सोमवार को एक कदम और गए बढ़ते को मायावती ने अपने भतीजे को पार्टी से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया. मायावती के इस निर्णय के बाद से वह और उनका परिवार चर्चा में है. आइए इस खबर में जानिए कौन-कौन है मायावती के परिवार में?