जनता दर्शन में जाकर मथुरा के शख्स ने कर दी शिकायत, सुनते ही सीएम योगी ने डीएम को दे दिया ये आदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कार्यक्रम में अवैध कब्जों की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. मथुरा से आए एक बुजुर्ग की सड़क पर कब्जे की शिकायत पर उन्होंने जिलाधिकारी को मौके पर जांच कर तुरंत कार्रवाई करने को कहा.
ADVERTISEMENT

जनता दर्शन में लोगों की बात सुनते सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में अवैध कब्जों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. सोमवार को लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए कि अवैध कब्जों की शिकायतों पर तुरंत एक्शन लिया जाए. उन्होंने साफ कहा कि इस तरह के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.