Makar Sankranti 2024 : मकर संक्रांति की सही तारीख क्या है? 77 वर्षो बाद बन रहा है ये खास संयोग
Makar Sankranti 2024 : इस साल 2024 में मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 को मनाई जाएगी. सूर्य के उत्तरायण होने पर खरमास भी समाप्त होगा…
ADVERTISEMENT

Kite shops
Makar Sankranti 2024 : इस साल 2024 में मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 को मनाई जाएगी. सूर्य के उत्तरायण होने पर खरमास भी समाप्त होगा और सारे मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे. इस बार की मकर संक्रांति बहुत खास मानी जा रही है. इस दिन सालों बाद कुछ दुर्लभ योग का संयोग बन रहा है जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे. मकर संक्रांति का दिन सूर्य की पूजा के लिए विशेष होता है. ऐसे में इस दिन विशेष राशियों का भाग्य सूर्य की तरह चमक उठेगा. ज्योतिषाचार्य और काशी विश्वनाथ मंदिर के ट्रस्टी सदस्य पंडित दीपक मालवीय के अनुसार आइए जानते हैं मकर संक्रांति का पर्व किन राशियों के जीवन में लाएगा अपार सफलता.