लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: 7 जून को इन 13 जिलों में पड़ेगी भयंकर गर्मी, जानें बारिश का दौर फिर से कब शुरू होगा?

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. पर मौसम विभाग ने ये भी बताया है कि 11 जून से फिर एक बार सूबे का मौसम पलट सकता है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि प्रदेश को प्रभावित कर रहा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और निचले क्षोभमंडल में पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बनी द्रोणी के पूर्वी दिशा में खिसक जाने के कारण 6 जून से बारिश का वर्तमान दौर थम गया है. इसके साथ ही, प्रदेश के आसपास कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय न होने से गर्म सतही पछुआ हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे आगामी 4-5 दिनों के दौरान तापमान में 4-6°C की क्रमिक बढ़ोतरी की संभावना है.