बहराइच हिंसा में इन दो युवकों ने कैमरे पर किया था विस्फोटक दावा, पुलिस ने इन्हें उठा लिया और फिर ये हुआ
Bahraich Violence : उत्तर प्रदेश की बहराइच हिंसा मामले में पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है. 13 अक्टूबर को महाराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद हुआ और उसके बाद राम गोपाल मिश्रा की हत्या कर दी गई.
ADVERTISEMENT

Bahraich Violence viral video
Bahraich Violence : उत्तर प्रदेश की बहराइच हिंसा मामले में पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है. 13 अक्टूबर को महाराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद हुआ और उसके बाद राम गोपाल मिश्रा की हत्या कर दी गई. राम गोपाल मिश्रा की हत्या के बाद अगले दिन शहर में दिनभर हिंसा होती रही. वहीं इस हिंसा के मामले बहराइच की हरदी थाना पुलिस ने दो आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बता दें कि जिन दो युवकों की गिरफ्तारी हुई है उनका की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल था. इन युवकों ने वीडियो में ऐसे दावे किए थे जिससे स्थानीय पुलिस पर ही कई तरह के सवाल खड़े हो गए थे.
