लेटेस्ट न्यूज़

महाकुंभ में 100 मीटर पानी के नीचे और जमीन से 120 मीटर ऊपर निगरानी करने वाले ड्रोन भी होंगे

महाकुंभ 2025 में पहली बार 100 मीटर पानी के नीचे और जमीन से 120 मीटर ऊपर निगरानी करने वाले आधुनिक ड्रोन तैनात किए जाएंगे. जानिए इनकी खासियत.

ADVERTISEMENT

Maha Kumbh 2025
Maha Kumbh 2025
social share
google news

Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने नये वर्ष की शुरुआत में आयोजित होने वाले प्रयागराज के महाकुंभ में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं जिसके तहत 100 मीटर पानी के नीचे और जमीन से 120 मीटर ऊपर निगरानी करने में सक्षम ड्रोन की तैनाती की जाएगी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक, इस भव्य आयोजन में 45 करोड़ से अधिक तीर्थयात्रियों के शामिल होने की संभावना है. उत्तर प्रदेश में अगले साल 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होने वाले ग्रह के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक महाकुंभ के दौरान पहली बार संगम क्षेत्र में पानी के नीचे ड्रोन तैनात किए जाएंगे और ‘टेथर्ड ड्रोन’ हवाई क्षेत्र से रक्षा करेंगे.