लेटेस्ट न्यूज़

लाइब्रेरी वालों ने रेट बढ़ाए, 20 हजार रूम के देते हैं... धरना दे रही आस्था ने IPS को पढ़ाया पाठ

बेसमेंट लाइब्रेरी में हुए हादसे के बाद से स्टूडेंट्स का रोष खत्म नहीं हो रहा है. क्रोशित सिविल सेवा अभ्यर्थियों और स्थानीय लोगों ने ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राऊ कोचिंग सेंटर के बाहर मंगलवार को तीसरे दिन भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा हुआ है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

बेसमेंट लाइब्रेरी में हुए हादसे के बाद से स्टूडेंट्स का रोष खत्म नहीं हो रहा है. क्रोशित सिविल सेवा अभ्यर्थियों और स्थानीय लोगों ने ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राऊ कोचिंग सेंटर के बाहर मंगलवार को तीसरे दिन भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा हुआ है. स्टूडेंट्स देर रात तक प्रोटेस्ट करते रहे. इस हादसे में यूपी के अंबेडकरनगर की रहने वाली श्रेया यादव की भी मौत हुई थी. हमारे सहयोगी लल्लनटॉप ने दिल्ली में चल रहे इस प्रोटेस्ट का देर रात जायजा लिया. इस दौरान हजारों युवाओं की भीड़ में एक लड़की प्रोटेस्ट कंट्रोल करने आए पुलिस सेवा के एक IPS से भिड़ती नजर आई.