लेटेस्ट न्यूज़

‘जो अपने मुल्क की ना हुई वो यहां की कैसे होगी’, सीमा पर अब ये बोलीं सचिन की वायरल पड़ोसन

Uttar Pradesh News: पबजी खेलते-खेलते प्यार में पड़े भारत के सचिन और पाकिस्तान की चार बच्चों की मां सीमा हैदर की लव स्टोरी के चर्चे…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News: पबजी खेलते-खेलते प्यार में पड़े भारत के सचिन और पाकिस्तान की चार बच्चों की मां सीमा हैदर की लव स्टोरी के चर्चे दोनों ही देशों में खूब हैं. हालांकि जब से सचिन की पड़ोसन ने दोनों की लव स्टोरी के बारे में मीडिया के सामने अपनी राय रखी है वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. सचिन को लप्पू और झींगुर बताने वालीं पड़ोसन मिथिलेश भाटी के इस डायलॉग के तरह-तरह के मीम्स, गाने और अब तो रैप भी बन रहे हैं. सचिन को लप्पू और झींगुर सा कहने वाली पड़ोसन भाभी पर सचिन और सीमा के वकील ने लीगल एक्शन लेने की बात कही थी. वहीं अब मिथिलेश भाटी ने यूपी Tak से खास बातचीत में सचिन को लप्पू-सा और झींगुर-सा कहने पर जवाब दिया.