MOTN के 2024 और 2025 के सर्वे में जानिए सपा और भाजपा में कौन किससे कितना आगे
इंडिया टुडे (India Today) और C वोटर्स के मूड ऑफ द नेशन सर्वे (Mood of the Nation Poll) के दो बार आंकड़े सामने आ चुके हैं. पहले सर्वे के आंकड़े अगस्त 2024 में आए और लेटेस्ट सर्वे के आंकड़े इसी साल फरवरी में घोषित हुए. अब आप इस खबर में विस्तार से जानिए कि दोनों सर्वे में उत्तर प्रदेश के भीतर सियासी तस्वीर कितनी बदली है.
ADVERTISEMENT

CM Yogi Adityanath & Akhilesh Yadav
2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे हर किसी के लिए चौंकाने वाले थे. 400 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा करने वाली बीजेपी बहुमत का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई. विपक्ष ने उसे 240 सीटों पर रोक दिया, जिससे सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गए. 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे. इसके बाद से इंडिया टुडे और C-वोटर्स के मूड ऑफ द नेशन (Mood of the Nation) सर्वे के दो दौर के आंकड़े सामने आ चुके हैं. पहला सर्वे अगस्त 2024 में आया था, जबकि लेटेस्ट सर्वे फरवरी 2025 में प्रकाशित हुआ. अब सवाल यह है कि उत्तर प्रदेश में इन दोनों सर्वे के बीच कितना बदलाव आया है? क्या सपा ने अपनी स्थिति मजबूत की, या फिर बीजेपी ने बढ़त बना ली? जानिए इस खबर में कि अगस्त 2024 में सपा-बीजेपी के बीच सियासी समीकरण क्या थे और फरवरी 2025 में किसका पलड़ा भारी रहा?
