अरबों कमाने वाले सेलिब्रिटी टीचर्स के बीच जानिए फिजिक्स वाले HC वर्मा की कहानी, गांव में पढ़ाते हैं
Prof. HC Verma News: दिल्ली में UPSC की तैयारी करने वाले तीन छात्रों की मौत के बाद से देश में एक बहस यह भी छिड़ गई है कि शिक्षण कार्य अब व्यापार बन गया है. कोचिंग इंस्टीट्यूट्स के जरिए छात्रों से लाखों रूपये ऐठें जा रहे हैं, बदले में उन्हें क्या मिल रह है इसका जवाब किसी के पास नहीं है.
ADVERTISEMENT

Prof. HC Verma News: दिल्ली में UPSC की तैयारी करने वाले तीन छात्रों की मौत के बाद से देश में एक बहस यह भी छिड़ गई है कि शिक्षण कार्य अब व्यापार बन गया है. कोचिंग इंस्टीट्यूट्स के जरिए छात्रों से लाखों रूपये ऐठें जा रहे हैं, बदले में उन्हें क्या मिल रह है इसका जवाब किसी के पास नहीं है. टीचर्स अब सेलेब्रिटी हो गए हैं और उनका ध्यान शायद सिर्फ पैसे कमाने की ओर हो गया है. पर जरूरी नहीं कि सभी शिक्षक अपने पेशे को व्यपार के रूप में देख रहे हैं. उनमें से कई ऐसे हैं जिन्होंने छात्रहित में अपना जीवन खपा दिया. ऐसे ही एक शिक्षक की हम बात कर रहे हैं जिनका नाम प्रोफेसर हरीश चंद्र वर्मा (HC Verma) है. आज हम आपको 2020 में पद्मश्री से नवाजे गए फिजिक्स के सबसे प्रतिष्ठित लेखकों और शिक्षकों में से एक एचसी वर्मा की पूरी कहानी बताएंगे, जो IIT कानपुर से रिटायर्ड होने के बाद अब गांव में जाकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं.