राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद चर्चा में आईं DM हर्षिता माथुर की कहानी जान लीजिए, इनके पति भी हैं IAS
IAS Harshita Mathur News: रायबरेली में राहुल गांधी ने महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 181 की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए, डीएम हर्षिता माथुर चर्चा में.
ADVERTISEMENT

IAS Harshita Mathur
IAS Harshita Mathur News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक बैठक के दौरान सांसद राहुल गांधी ने महिला सुरक्षा योजनाओं की हकीकत उजागर कर दी. दरअसल, राहुल गांधी ने रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की मौजूदगी में महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल किया, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला. इस पर राहुल ने कहा, "मेरा ही फोन नहीं उठा तो कैसी सुरक्षा है आपकी?" राहुल के इस कदम को लेकर मौके पर माहौल शांत हो गया और इसी घटना के बाद से जिलाधिकारी हर्षिता माथुर चर्चा के केंद्र में आ गई हैं. लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं. आइए आपको खबर में आगे IAS हर्षिता माथुर की पूरी कहानी बताते हैं.