केएफसी का फुल फॉर्म 'केंटुकी फ्राइड चिकन' पर गाजियाबाद के आउटलेट पर मिल रहा वेज फूड, वजह चौंका देगी
Ghaziabad KFC Controversy: गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित KFC आउटलेट पर हिंदू संगठन के विरोध के बाद अब सिर्फ वेज आइटम परोसे जा रहे हैं. सावन में नॉनवेज बिक्री के विरोध में हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था.
ADVERTISEMENT

Ghaziabad News
Ghaziabad KFC Controversy: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा इलाके में बीते दिनों हिंदू संगठन द्वारा केएफसी के बाहर प्रदर्शन किया गया और सावन माह में नॉनवेज बेचे जाने की वजह से उसे बंद कराने की मांग की थी. स्थानीय पुलिस द्वारा इस मामले में हिंदू संगठन से जुड़े लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था. वहीं, अब केएफसी के इस रेस्टोरेंट में खाने में सिर्फ वेज परोसा जा रहा है. आप इस रेस्टोरेंट की तस्वीर देख सकते हैं, यहां हिन्दू रक्षा दल द्वारा प्रदर्शन किया गया था फिलहाल यहां खाने में सिर्फ वेज के पोस्टर लगाए गए हैं. यहां मांसाहारी खाने से संबंधित प्रोडक्ट नहीं बेचे जा रहे हैं.