Karwa Chauth 2024: लखनऊ में कब निकलेगा चांद? देखिए देश के टॉप शहरों में चंद्रोदय की टाइमिंग
Karwa Chauth 2024: इस साल करवा चौथ 2024 का पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. आइए जानते हैं लखनऊ और देश के बड़े शहरों में चंद्रोदय का समय और व्रत से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां.
ADVERTISEMENT

Karwa Chauth Moon Time: करवा चौथ भारत और दुनिया भर में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण हिंदू त्यौहार है. करवा चौथ का पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इस साल करवा चौथ 2024 का पर्व 20 अक्टूबर को मनाई जा रही है. इसे करक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है, 'करवा' या 'करक' शब्द का अर्थ मिट्टी के बर्तन से है जिसका इस्तेमाल चंद्रमा को जल चढ़ाने के लिए किया जाता है. इस प्रक्रिया को अर्घ भी कहा जाता है. करवा चौथ उत्सव में मिट्टी के बर्तन का बहुत महत्व होता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं. करवा चौथ के दिन चंद्रोदय (चंद्रमा के उगने का समय) का विशेष महत्व होता है, क्योंकि महिलाएं इसी समय चंद्रमा के दर्शन कर अपने व्रत का समापन करती हैं.