लेटेस्ट न्यूज़

वक्फ को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने की जोरदार बहस! अंदर क्या-क्या कहा यहां देखिए

Kapil Sibal in Supreme Court over the Waqf case: वक्फ मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने जोरदार बहस की. उन्होंने वक्फ बाय यूजर और धार्मिक संपत्ति पर सरकार के अधिकारों को लेकर कई बड़े तर्क रखे। जानिए कोर्ट में क्या-क्या हुआ.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Waqf case Supreme Court Kapil Sibal argument
social share
google news

Kapil Sibal in Supreme Court over the Waqf case: वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने जोरदार बहस की. उन्होंने कानून के कई विवादास्पद प्रावधानों को संविधान के अनुच्छेद 26 के उल्लंघन के रूप में बताया और कहा कि यह मुसलमानों की धार्मिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला है. उन्होंने सवाल उठाया कि, 'राज्य कैसे तय कर सकता है कि मैं मुसलमान हूं या नहीं, और वक्फ बना सकता हूं या नहीं?'