लेटेस्ट न्यूज़

झांसी: कुत्तों के झुंड ने घर के बाहर खेल रहे मासूम पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में कुत्तों के झुंड ने घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चे को नोच-नोचकर घायल कर दिया. पास में लगे…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में कुत्तों के झुंड ने घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चे को नोच-नोचकर घायल कर दिया. पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई. घायल बच्चे को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बच्चे का इलाज कराया गया है. बच्चे के साथ घटित इस घटना से मोहल्लेवासियों में दहशत पसरी हुई है.

झारखड़िया मोहल्ला निवासी सूरज गुप्ता का 7 वर्षीय बेटा राज गुप्ता रविवार शाम को घर के बाहर खेलने गया था. शाम करीब सात बजे वह घर लौट रहा था, तभी पीछे से आ रहे कुत्तों के एक झुंड ने उसे घेर कर हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से बच्चा डरकर नीचे गिर पड़ा. खूंखार कुत्तों का झुंड उसके ऊपर टूट पड़ा. कुत्तों ने उसे नोच-नोचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बच्चे की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए और हमलावर कुत्तों को भगाया. तब तक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था.

बच्चे की मां रेनू ने बताया कि जब मैं बच्चों की चिल्लाने की आवाज सुनी तो मैं दौड़ कर पहुंची और उसे बचाया. मोहल्ले में आवारा कुत्तों का बहुत आतंक है, जिसके चलते हम लोग बच्चों को अकेला घर से बाहर नहीं निकलने देते हैं. वहीं, बच्चों के पिता सूरज ने बताया कि कुत्तों ने बच्चों को इस तरह से काटा कि बच्चा पूरी तरीके से सहम गया है. इससे पहले भी कुत्ते की घटना को अंजाम दे चुके हैं.ॉ