Ground Report: जिस जेवर एयरपोर्ट की हो रही है इतनी तारीफ उसपर पहली ट्रायल लैंडिंग में क्या-क्या हुआ?
Jewar airport first trial landing: सोमवार को जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहली बार ट्रायल लैंडिंग सफलतापूर्वक संपन्न हुई.
ADVERTISEMENT

Jewar airport first trial landing
Jewar airport first trial landing: सोमवार को जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहली बार ट्रायल लैंडिंग सफलतापूर्वक संपन्न हुई. यह हवाईअड्डा उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा होगा. नोएडा के लिए सोमवार का दिए ऐतिहासिक रहा. एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट और देश का भी सबसे बड़ा एयरपोर्ट, जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट की ट्रायल लैंडिंग हुई. जिस विमान की ट्रायल लैंडिंग हुई उसने लगभग 15 मिनट पहले दिल्ली से उड़ान भरा था. इस लैंडिंग के वक्त यूपी Tak की टीम भी जेवर एयरपोर्ट पर मौजूद थी. हमने भी अपने कैमरे से इस लैंडिंग को रिकॉर्ज किया.