ये वक्फ बोर्ड है या भूमाफियाओं का बोर्ड? महाकुंभ में Waqf के दावों को लेकर सीएम योगी ने कही ये बात
CM Yogi on Waqf Board: प्रयागराज में धर्म संसद के मंच पर सीएम योगी ने महाकुंभ की तैयारियों और वक्फ बोर्ड के दावों पर बेबाक राय दी. उन्होंने कहा कि आस्था से जुड़े स्थलों पर कब्जा नहीं होने देंगे.
ADVERTISEMENT

CM Yogi Adityanath
CM Yogi on Waqf Board: प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रह है. ऐसे में महाकुंभ को लेकर तैयारियां अपनी अंतिम चरण में हैं. खुद सीएम योगी फाइनल तैयारियों का निरीक्षण करने प्रयागराज पहुंचे. इस मौके पर सीएम योगी ने 'आजतक' के कार्यक्रम धर्म संसद में शिरकत की और अपने बात रखी. इस दौरान सीएम योगी ने कुंभ की तैयारियों, वक्फ की जमीन पर मेले के आयोजन के दावे और अन्य मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि दुनियाभर से श्रद्धालु महाकुंभ में आ रहे हैं और उनकी आस्था को ठेस पहुंचाने वाले दावे अनुचित हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि हजारों वर्षों से चली आ रही परंपरा को कैसे वक्फ की जमीन कहा जा सकता है?