यूपी में मिल रहा 10 लाख रुपये तक का इंट्रेस्ट फ्री लोन! जानिए इसके लिए पात्रता, शर्तें और लेने का तरीका
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की शुरुआत की है.
ADVERTISEMENT

Intrest free loan
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की शुरुआत की है. इस योजना की घोषणा 24 जनवरी 2025 को ‘उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस’ के अवसर पर की गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शुरू की गई इस पहल के तहत राज्य के युवाओं को ₹10 लाख तक का ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा, जिससे वे अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकें. इस योजना का संचालन MSME विभाग कर रहा है और अब तक 96 लाख से अधिक युवा इसके लिए आवेदन कर चुके हैं.