लेटेस्ट न्यूज़

इंडिया टुडे GDB सर्वे: सामाजिक शिष्टाचार और सभ्य व्यवहार के मामले में केरल ने किया टॉप, यूपी की रैंकिंग आपको चौंका देगी

India Today Survey: भारत आर्थिक रूप से तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन सामाजिक और नागरिक व्यवहार में कहां खड़ा है? Gross Domestic Behaviour (GDB) सर्वेक्षण में नागरिक व्यवहार, सार्वजनिक सुरक्षा और लैंगिक सोच पर राज्यों की स्थिति सामने आई. जानें किस राज्य का प्रदर्शन कैसा रहा.

ADVERTISEMENT

India Today GDB Survey
India Today GDB Survey
social share
google news

India Today Survey: भारत तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है. लेकिन क्या सामाजिक और नागरिक व्यवहार के मामले में देश के लोग उतनी ही तेजी से आगे बढ़ रहे हैं? ऐसे में इंडिया टुडे ग्रुप और How India Lives द्वारा किए गए "Gross Domestic Behaviour" (GDB) सर्वेक्षण ने इसी सवाल का जवाब खोजने की कोशिश की है. बता दें कि इस सर्वे में 21 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 9188 लोगों से नागरिक व्यवहार, सार्वजनिक सुरक्षा, लैंगिक सोच और भेदभाव जैसे अहम मुद्दों पर 30 सवाल पूछे गए. सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले रहे. जहां केरल नंबर एक पोजीशन के साथ सबसे बेहतर राज्य के रूप में उभरा, वहीं उत्तर प्रदेश सबसे नीचे 22वें पायदान पर रहा.