लेटेस्ट न्यूज़

20 घंटे का सफर अब सिर्फ 6 घंटे में! यूपी-बिहार से होकर गुजरेगी देश की दूसरी बुलेट ट्रेन

देश की दूसरी बुलेट ट्रेन दिल्ली से सिलीगुड़ी के बीच प्रस्तावित है, जो लखनऊ, वाराणसी और पटना से होकर गुजरेगी. इस हाई-स्पीड रेल परियोजना के शुरू होने के बाद दिल्ली-सिलीगुड़ी का करीब 20 घंटे का सफर सिर्फ 6 घंटे में पूरा हो सकेगा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Photo Source - AI Generated
social share
Google CTA

Bullet Train: उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. देश में मुंबई-अहमदाबाद के बाद अब दूसरी बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू हो गई है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि देश की अगली बुलेट ट्रेन देश की राजधानी दिल्ली को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से जोड़ेगी.