सहारनपुर में क्लास-11 की मुस्लिम छात्रा ने सड़क से चिपके पाकिस्तानी झंडे को हटाने की कोशिश की, आगे क्या हुआ?
UP News: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर देश के कई शहरों में सड़कों पर पाकिस्तान के झंडे चिपकाए गए हैं. अब सहारनपुर से इसी को लेकर चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां क्लास-11 की छात्रा ने सड़क पर चिपका पाकिस्तानी झंडा हटाने की कोशिश की. जानिए फिर उसके साथ क्या हुआ?
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ पूरे देश में पाकिस्तान को लेकर भारी गुस्सा है. सड़कों पर पाकिस्तान का झंडा चिपकाकर पाकिस्तान का विरोध किया जा रहा है. इसी को लेकर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से चौंका देने वाली खबर सामने आई है. सहारनपुर में सड़क पर पाकिस्तान का झंडा चिपका हुआ था. तभी एक 11वीं की छात्रा आई और उसने सड़क पर चिपका पाकिस्तान का झंडा हटा दिया. बता दें कि जब छात्रा पाकिस्तान का झंडा सड़क से हटा रही थी, उस दौरान किसी ने उसकी वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. अब छात्रा की ये हरकत उसपर काफी भारी पड़ गई है.