लेटेस्ट न्यूज़

रामपुर में 6 बच्चों के बाप का दिल आया बेटे की मंगेतर पर फिर... ससुर शकील और बहू जबीना की कहानी जानिए

उत्तर प्रदेश के रामपुर में शकील नामक व्यक्ति ने अपने नाबालिग बेटे की मंगेतर से खुद शादी कर ली. पहले जबरन रिश्ता तय किया, फिर लड़की से नजदीकियां बढ़ाईं और आखिरकार जेवर-पैसे लेकर फरार हो गया. पत्नी और बेटा सदमे में हैं और इंसाफ की मांग कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Rampur News
social share
google news

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है. यहां शकील नमक व्यक्ति अपनी ही होने वाली बहू को लेकर भाग गया और उससे शादी कर ली, उसे अपनी दुल्हन बना लिया. रिश्तों की इस उलझन में फंसी उसकी पत्नी और नाबालिग बेटा बुरी तरह सदमे में हैं. उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर वे क्या करें और किससे इंसाफ की गुहार लगाएं.