गोंडा में मुकेश यादव ने पत्नी सुषमा की आंख कुचली फिर चेहरा भी बिगाड़ा, बेरहम पति की शर्मनाक करतूत दिल दहला देगी
UP News: गोंडा के मुकेश यादव ने अपनी पत्नी के साथ जो किया है, उसने हर किसी का दिल दहला दिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के गोंडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर डाली. पति ने अपनी पत्नी की आंखों को भी बुरी तरह से कुचल दिया और फिर उसके चेहरे को भी बेरहमी से कुचल दिया. सुबह मृतका का शव सड़क पर पड़ा मिला तो मामला सामने आया. जिस बेरहमी से शादीशुदा महिला की हत्या की गई थी, उसने लोगों की रूह कंपा दी.