गोंडा में पति ने जबरन करा दी अपनी पत्नी की शादी दूसरे आदमी से, वजह सन्न कर देगी आपको
Gonda News: गोंडा से सामने आया रिश्तों का अजीब मामला. यहां पति ने 15 साल बाद अपनी पत्नी की कराई दूसरी शादी, अवैध संबंध और जबरदस्ती शादी के आरोप. जानें पूरा विवाद और पुलिस की प्रतिक्रिया.
ADVERTISEMENT

Gonda News
Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रिश्तों को लेकर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी 15 साल की शादीशुदा जिंदगी को खत्म करते हुए, अपनी पत्नी की शादी एक अन्य व्यक्ति से मंदिर में करवा दी. यह शादी गुरुवार शाम को एक मंदिर में संपन्न हुई, जिसमें पति ने खुद पत्नी की मांग से सिंदूर पोंछकर उसका हाथ शिवराज नाम के युवक को सौंप दिया.