गाजियाबाद: मंत्री संजय निषाद के पैरों तले बिछानी पड़ी बोरियां ताकि कीचड़ न लग जाए
गाजियाबाद में आयोजित एक गोष्ठी में पहुंचे यूपी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद कीचड़ पार नहीं कर पाए. मंत्री जी…
ADVERTISEMENT

गाजियाबाद में आयोजित एक गोष्ठी में पहुंचे यूपी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद कीचड़ पार नहीं कर पाए. मंत्री जी को कीचड़ से बचाने के लिए दो लोगों ने तुंरत बोरियां बिछानी शुरू कर दीं. ये सब इसलिए किया गया जिससे उनके पांव में कीचड़ न लगे और कपड़े भी गंदे न हों. अब ये फोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. ध्यान देने वाली बात है कि यूपी सरकार में मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय निषाद प्रदेश की राजनीति में गरीबों, वंचितों, दलितों और विकास के हासिए पर बैठे लोगों के लिए आवाज उठाने की खातिर जाने जाते हैं.

