लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: ठंड का यू-टर्न! कोहरे के साथ शीतलहर करेगी परेशान, IMD ने दिया ये अपडेट

UP Weather Forecast: पूरे उत्तर भारत में इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सर्दी के सितम के बाद पिछले दिनों ठंड से कुछ…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Weather Forecast: पूरे उत्तर भारत में इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सर्दी के सितम के बाद पिछले दिनों ठंड से कुछ राहत मिली. लेकिन अब ये ज्यादा समय तक नहीं रहने वाली. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार से ही ठंड का कहर बढ़ने वाला है. बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ राहत मिलने के आसार हैं, लेकिन उससे पहले सर्दी और बढ़ेगी.