दिहाड़ी मजदूर के बेटे अतुल के लिए IIT धनबाद में बनेगी अतिरिक्त सीट! UP के इस लड़के की खातिर SC ने ये किया
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर गांव के दिहाड़ी मजदूर के ब्रिलिएंट बेटे अतुल के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक जबर्दस्त फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए जबर्दस्त तर्क दिए. अतुल की मेहनत को न सिर्फ तवज्जो दी बल्कि अपने फैसले में मानवीय पक्षों की सर्वोच्चता को स्थापित करने का भी काम किया.
ADVERTISEMENT

Atul Dhanbad IIT case: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर गांव के दिहाड़ी मजदूर के ब्रिलिएंट बेटे अतुल के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक जबर्दस्त फैसला सुनाया है. असल में अतुल ने बीते दिनों कठिन मेहनत कर JEE अडवांस की परीक्षा पास की थी और उसे रैंक के हिसाब से IIT धनबाद में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के कोर में सीट मिली थी. पर एडमिशन के आखिरी दिन के अंतिम पलों तक फीस के महज 17500 रुपये जुटाने की हड़बड़ी में अतुल को मिला एडमिशन टाइम ओवर हो गया. नतीजन IIT धनबाद का एडमिशन पोर्टल क्लोज हो गया और उसे एडमिशन नहीं मिल पाया. अतुल ने तमाम गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. फिर वह इस मामले को लेकर देश में न्याय पाने के सर्वोच्च मंच सुप्रीम कोर्ट की दर पर पहुंचा. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने अतुल के केस में ऐसा फैसला सुना दिया है, जो आने वाले वक्त में एक नजीर की तरह पेश होगा.