लेटेस्ट न्यूज़

सीनियर IAS के सामने धर्मांतरण का पाठ? वीडियो वायरल हुआ, योगी सरकार ने जांच के लिए बनाई SIT

उत्तर प्रदेश के एक सीनियर आईएएस अधिकारी इफ्तखारुद्दीन कथित तौर पर धर्मांतरण से जुड़े एक वीडियो के वायरल होने के बाद जांच के दायरे में…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के एक सीनियर आईएएस अधिकारी इफ्तखारुद्दीन कथित तौर पर धर्मांतरण से जुड़े एक वीडियो के वायरल होने के बाद जांच के दायरे में आ गए हैं. वायरल वीडियो में सीनियर अधिकारी के सामने बैठे लोग धर्म परिवर्तन के फायदे गिनाते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में अधिकारी भी कथित तौर पर इस्लाम धर्म के प्रचार की बातें कर रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद अब यूपी सरकार ने इसकी जांच के लिए एसआईटी के गठन का आदेश दे दिया है.