लेटेस्ट न्यूज़

मैं 5 साल सिर्फ ये सोच कर हंस सकता हूं कि वो अयोध्या हार गए... वायरल हो रहे वरुण ग्रोवर कौन?

अयोध्या में भाजपा को मिली हार के बाद से विरोधी लगातार तंज के तीर छोड़ रहे हैं. इस बीच मशहूर कॉमेडियन और लेखक वरुण ग्रोवर का अयोध्या को लेकर दिए गए एक बयान का वीडियो वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Varun Grover Viral Video on Ayodhya: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद जिस लोकसभा सीट की सबसे ज्यादा चर्चा हुई उसका नाम फैजाबाद (अयोध्या) है. आपको बता दें कि 22 फरवरी 2024 को अयोध्या के राम मंदिर में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की. इसके बाद यहां 20 मई को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई. 4 जून को जब नतीजे आए तब एक बहुत बड़ा उलटफेर सामने आया. बता दें कि यहां सपा के अवधेश प्रसाद ने भाजपा के लल्लू सिंह को मात दे दी. अयोध्या में भाजपा को मिली हार के बाद से विरोधी लगातार तंज के तीर छोड़ रहे हैं. इस बीच मशहूर कॉमेडियन और लेखक वरुण ग्रोवर का अयोध्या को लेकर दिए गए एक बयान का वीडियो वायरल हो रहा है. खबर में आगे जानिए उन्होंने क्या कहा?