लेटेस्ट न्यूज़

पार्टी के गढ़ यूपी में ही BJP के भीतर घमासान! हार की वजहों पर मंथन या निशाने पर योगी सरकार?

UP News: एक तरफ उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी का माहौल है तो वहीं दूसरी तरफ सूबे का सियासी तापमान भी चढ़ा हुआ है. 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही यूपी में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अंदर घमासान मचा हुआ है.

ADVERTISEMENT

Picture: Keshav Prasad Maurya & CM Yogi
Picture: Keshav Prasad Maurya & CM Yogi
social share
Google CTA

UP News: एक तरफ उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी का माहौल है तो वहीं दूसरी तरफ सूबे का सियासी तापमान भी चढ़ा हुआ है. 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही यूपी में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अंदर घमासान मचा हुआ है. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दिल्ली दौरे के बाद से सियासी गलियारों में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यूपी में कोई बदलाव होने जा रहा है? दिल्ली से लेकर लखनऊ और गोरखपुर से लेकर वाराणसी तक इस सवाल को लेकर कयासों की बाढ़ आई हुई है. मगर यूपी Tak को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, फिलहाल यूपी सीएम को लेकर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व कोई मंथन नहीं का रहा है.