यूपी में गाय खरीदने के लिए मिल रहे 80 हजार रुपये, स्टेप-बाई-स्टेप जानिए कैसे उठा सकते हैं फायदा
CM Swadeshi Gau-sanwardhan Yojna: उत्तर प्रदेश के किसानों और पशुपालकों के लिए एक खुशखबरी है. योगी सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से गाय पालन के लिए अनुदान योजना शुरू की है.
ADVERTISEMENT

सांकेतिक तस्वीर.
CM Swadeshi Gau-sanwardhan Yojna: उत्तर प्रदेश के किसानों और पशुपालकों के लिए एक खुशखबरी है. योगी सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से गाय पालन के लिए अनुदान योजना शुरू की है. इंडिया टुडे के 'किसान Tak' से बातचीत में मेरठ के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के तहत गिर, साहीवाल, थारपारकर और हरियाणा नस्ल की स्वदेशी गायों की खरीद पर किसानों को अधिकतम 80,000 रुपए तक का अनुदान मिलेगा. इस योजना का लाभ छोटे पशुपालक उठा सकते हैं, जिसमें दो गायों की पशुपालन इकाई के लिए अनुदान दिया जाएगा. यह योजना पशुपालकों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने में मदद करेगी.