Mahakumbh Mela Death: महाकुंभ भगदड़ में कितने लोगों ने गवाई अपनी जान? घटना के 16 घंटे बाद ये पता चला
Mahakumbh Mela death: प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि अब प्रशासन ने हादसे में मारे गए लोगों की संख्या बता दी है.
ADVERTISEMENT

Mahakumbh
Mahakumbh Death News: प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज महाकुंभ में तड़के सुबह 2 बजे मची भगदड़ में 25 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. इनमें से कुछ की मौत मौके पर ही हो गई थी तो कई ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. भगदड़ की चपेट में आए कई लोग अभी भी गंभीर घायल हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.