लेटेस्ट न्यूज़

बड़े से बड़े क्रिमिनल माइंडसेट को फेल करने वाली मेरठ की मुस्कान रस्तोगी ने कहां तक की है पढ़ाई?

Meerut Muskan Education Deatils: मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड की साजिश रचने वाली मुस्कान रस्तोगी की शिक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. जानिए, उसने कहां तक पढ़ाई की और उसकी मां कविता रस्तोगी ने क्या खुलासा किया? पढ़ें पूरी खबर.

ADVERTISEMENT

Muskan Rastogi
Muskan Rastogi
social share
Google CTA

Meerut Muskan Education Deatils: मेरठ में घटी एक खौफनाक वारदात ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. मुस्कान रस्तोगी, उसके प्रेमी साहिल और पति सौरभ की कहानी अब किसी से छिपी नहीं है. मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की नृशंस हत्या की और शव के टुकड़े कर ड्रम में भर दिए. ताकि कोई शक न कर सके, दोनों ने ड्रम में सीमेंट का घोल डाल दिया. यह पूरा अपराध एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा था, जो पुलिस के लिए भी चुनौती बन गया. इस जघन्य कांड के बाद से एक सवाल सबके मन में उठ रहा है- आखिर इतनी खतरनाक साजिश को अंजाम देने वाली मुस्कान कितनी पढ़ी-लिखी है?