UP पुलिस में काम करने वाला सूरजपाल जाटव कैसे बन गया भोले बाबा? जानें कहानी A टू Z
Hathras Bhole Baba Life Story: खुद को भगवान के बराबर बताने वाले विवादास्पद उपदेशक भोले बाबा के अनुयायियों की संख्या लाखों में है और हाथरस में हुई घटना को लेकर आसपास के क्षेत्रों में मातम का माहौल है.
ADVERTISEMENT

Hathras Bhole Baba Life Story: खुद को भगवान के बराबर बताने वाले विवादास्पद उपदेशक भोले बाबा के अनुयायियों की संख्या लाखों में है और हाथरस में हुई घटना को लेकर आसपास के क्षेत्रों में मातम का माहौल है. भोले बाबा का सबसे बड़ा आश्रम उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बताया जाता है. स्वयंभू बाबा ने अपना नाम बाबा नारायण हरि और साकार विश्व हरि भोले बाबा रखा हुआ है. बाबा का असली नाम सूरजपाल जाटव है. उसका नाम घटना के बारे में दर्ज प्राथमिकी में आरोपियों की सूची में नहीं है, हालांकि शिकायत में उसका नाम है.