पाकिस्तानी महिला फरहत सुल्ताना ने बरेली में कैसे बनवा लिया आधार और राशन कार्ड? उसके बारे में ये सब पता चला
Bareilly News: 'ऑपरेशन खोज' में फंसी पाकिस्तानी महिला फरहत सुल्ताना. बरेली में पाकिस्तानी महिला ने ऐसे हासिल किए भारतीय दस्तावेज. जानें पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Farhat Sultana
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां पाकिस्तान की फरहत सुल्ताना नामक महिला ने धोखे से भारतीय दस्तावेज हासिल कर लिए. महिला ने बड़ी चालाकी से न केवल अपना आधार कार्ड बनवाया, बल्कि खुद को परिवार का मुखिया बताकर राशन कार्ड भी बनवा लिया. यह मामला सामने आने के बाद बारादरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस पूरे प्रकरण में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी भी गहन पड़ताल शुरू हो गई है.