लेटेस्ट न्यूज़

हनीमून पर पति राजा को मरवाने वाली सोनम का असली क्रूर चेहरा तो अब दिखा! DIG डेविस ने सुनाई उसकी पूरी क्राइम कथा

राजा की हत्या में शामिल सोनम का क्रूर चेहरा अब सामने आया, DIG ने कहा- लाश उठाकर खाई में फेंकने में खुद थी शामिल

ADVERTISEMENT

raja raghuvanshi murder case
raja raghuvanshi murder case
social share
google news

देश में इस वक्त राजा रघुवंशी और सोनम के नाम के ही चर्चे हैं. हनीमून पर ही अपने पति राजा रघुवंशी को मरवाने वाली सोनम की क्राइम कथा की एक से एक अविश्वसनीय कहानियां सामने आ रही हैं. सुदूर शिलॉन्ग में पति को मरवाने के बाद मासूम बनकर यूपी के गाजीपुर पहुंचने वाली सोनम की ये कहानी आपको दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर देगा. इस नए खुलासे को जानकर आपकी रीढ़ की हड्डी में एक सिहरन दौड़ पड़ेगी और आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि एक मासूम सी दिखनी वाली लड़की इतनी क्रूर कैसे हो सकती है.