UPTak Baithak Logo

जन्माष्टमी के दिन आज यूपी के इन 11 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया 'येलो अलर्ट', जानें अपने जिले का हाल

UP Weather Today: जन्माष्टमी के अवसर पर आज पूर्वी यूपी में मौसम के ज्यादातर साफ रहने की उम्मीद है. हालांकि, मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के 11 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Weather Today: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आज पूर्वी यूपी में मौसम पूरी तरह से खुला रहेगा. लोगों की पूजा-अर्चना में भगवान इंद्र आज ज्यादा विघ्न नहीं डालेंगे. हालांकि, मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने आज मथुरा, आगरा और अलीगढ़ समेत 11 जिलों में भारी बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया है.