Hariyali Teej 2024 in UP: जानिए कब है हरियाली तीज, इस दिन 'सिंधारा' का मायने और महत्व भी समझिए
श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है. इस साल हरियाली तीज 7 अगस्त को मनाई जाएगी. इस दिन सुहागन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं.
ADVERTISEMENT

Hariyali Teej 2024: Date and puja vidhi
श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है. इस साल हरियाली तीज 7 अगस्त को मनाई जाएगी. इस दिन सुहागन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. इस दिन कुंवारी लड़कियां भी अच्छे पति की कामना लेकर व्रत रखती हैं. हरियाली तीज की मान्यता को लेकर कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ज्योतिषाचार्य ने और क्या कुछ बताया है आइए जानते हैं.