लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद के हिंडन से लुधियाना-देहरादून के लिए फ्लाइट शुरू, जानें इसकी फ्रिक्वेंसी और किराया

यूपी के गाजियाबाद से पंजाब के लुधियाना और उत्तराखंड के देहरादून आने-जाने के लिए अब उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू हो गई है. बुधवार…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

यूपी के गाजियाबाद से पंजाब के लुधियाना और उत्तराखंड के देहरादून आने-जाने के लिए अब उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू हो गई है. बुधवार से गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट से दोनों शहरों के लिए हवाई सेवाएं शुरू होने जा रही हैं. हिंडन एयरपोर्ट से हर दिन दोनों शहरों के लिए विमान सेवा मिलेगी. 19 सीटर इस विमान से यात्री एक घंटे में गाजियाबाद से लुधियाना और देहरादून पहुंच सकेंगे. फ्लाई विंग एयरलाइन कंपनी के हेड ऑफ ग्राउंड ऑपरेशनल रतन लक्ष्मण राव के मुताबिक, पहले दिन से ही सभी सीट के लिए बुकिंग हो गई है.