कल्याण, मुलायम, माया, तीनों सरकार में रहे कैबिनेट मंत्री, दिग्गज नेता सुखदेव राजभर का निधन
उत्तर प्रदेश की दीदारगंज सीट से विधायक और राज्य विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर का सोमवार रात लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश की दीदारगंज सीट से विधायक और राज्य विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर का सोमवार रात लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 70 वर्ष के थे. राजभर के पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, उन्हें सीने में परेशानी के बाद लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.