कोर्ट में किया सरेंडर और 5 घंटे न्यायिक हिरासत में रहीं पूर्व BJP सांसद संघमित्रा, इस मामले में हुई थीं भगोड़ा घोषित
Uttar Pradesh News : स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और पूर्व भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य (Sanghmitra Maurya) ने लखनऊ में एसीजीएम-3 कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.
ADVERTISEMENT

former bjp mp sanghamitra maurya
Uttar Pradesh News : स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और पूर्व भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य (Sanghmitra Maurya) ने लखनऊ में एसीजीएम-3 कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. मंगलवार को एमपी एमएलए कोर्ट में संघमित्रा पेश हुई, उनपर आरोप था कि उन्होंने धोखे से दूसरी शादी की. लखनऊ के दीपक कुमार स्वर्णकार ने PGI थाने में संघमित्रा मौर्य और स्वामी प्रसाद मौर्य पर धोखाधड़ी और शादी नकारने का केस दर्ज कराया था.