महाकुंभ में दूसरी भगदड़ पर पहली बार DIG वैभव कृष्ण ने दिया ऑफिशियल बयान, हुआ क्या-कितने मरे? एक-एक बात बताई
UP News: पहली बार झूसी भगदड़ को लेकर महाकुंभ मेला क्षेत्र डीआईजी वैभव कृष्ण ने बयान दिया है.
ADVERTISEMENT

mahakumbh
UP News: बीते बुधवार के दिन यानी मौनी अमावस्या के मौके पर क्या प्रयागराज महाकुंभ के झूसी क्षेत्र में भी भगदड़ मची थी? इस सवाल का जवाब अभी तक प्रशासन ने नहीं दिया था. दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर इस भगदड़ के वीडियो और फोटो खूब वायरल हैं. अब पहली बार झूसी भगदड़ को लेकर महाकुंभ मेला क्षेत्र डीआईजी वैभव कृष्ण ने बयान दिया है. इसी के साथ उन्होंने भगदड़ की साजिश को लेकर भी बड़ी बात बताई है.