गंगा-यमुना-चंबल-बेतवा और केन नदी हैं उफान पर, UP के इन जिलों में बाढ़ के हालात, जानें
उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना, चंबल, बेतवा और केन सहित कई नदियां उफान पर हैं और इनके जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. नदियों…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना, चंबल, बेतवा और केन सहित कई नदियां उफान पर हैं और इनके जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. नदियों का जलस्तर बढ़ने से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं. उत्तर प्रदेश का प्रयागराज हो, वाराणसी हो, मिर्जापुर हो, चंदौली हो या फिर बुंदेलखंड का बांदा, जालौन, हमीरपुर,महोबा या फिर इटावा. नदियों के बढ़ते जलस्तर से चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है और लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. बांदा मे यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. वहीं, प्रयागराज, वाराणसी और गाजीपुर में गंगा नदी उफान पर है और खतरे के निशान को पार कर गई. बाढ़ का पानी रिहायाशी इलाकों में घुस गया है और कई जिलों में तो लोग पलायन करने को मजबूर हैं. आइए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बाढ़ के क्या हालात हैं.