फिरोजाबाद में ताज एक्सप्रेस-वे पर पुलिस ने कार में बैठे 150 किलो के इंस्पेक्टर को देखा. टूंडला थानाध्यक्ष राजेश पांडे ने इंस्पेक्टर से बात की. फिर आईकार्ड मांग लिया. फिर तो भारी-भरकम इंस्पेक्टर की पोल खुल गई. पुलिस को इसी फर्जी इंस्पेक्टर की तलाश थी. दरअसल मुकेश यादव नाम का ये शख्स ताज एक्सप्रेस-वे पर अपने साथियों के साथ मिलकर वसूली करता था. ये रात में गुजरने वाली निजी बसें और वाहनों को निशाना बनाता था. कार पर एक बोर्ड लगाकर बीच एक्सप्रेस-वे पर चेकिंग के नाम पर ये सब करता था. आरोपी वर्दी का रौब दिखाकर टोल से भी बचता था. आरोपी के पास से फर्जी आइकार्ड, वर्दी, आधार कार्ड, मोबाइल फ़ोन व 2200 रुपये नगद बरामद हुआ है. यहां पढ़ें पूरी खबर…