लेटेस्ट न्यूज़

आखिरकार नीतू मैम ने उठा ही दिया खान सर की वाइफ का घूंघट, वायरल हो गया उनका ये वीडियो

Neetu Maam in Khan Sir Reception: देश के मशहूर शिक्षक खान सर ने अपनी शादी के बाद पटना में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया. इस दौरान नीतू मैम ने 'मिसेज खान' यानी खान सर की पत्नी एएस खान का घूंगट उठाकर उनका चेहरा देखा. देखें वीडियो में क्या दिखा.

ADVERTISEMENT

Neetu Maam in Khan Sir Reception
Neetu Maam in Khan Sir Reception
social share
Google CTA

Neetu Maam in Khan Sir Reception: देश के मशहूर शिक्षक खान सर ने अपनी शादी के बाद पटना में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया. इस रिसेप्शन में देशभर के कई शिक्षक, नेता और खास लोग शामिल हुए. सभी ने मंच पर पहुंचकर खान सर को बधाई भी दी. इसी कड़ी में देश की जानी-मानीं टीचर और केडी कैंपस की फॉउंडर नीतू मैम भी मंच पर पहुंची. इस दौरान नीतू मैम ने 'मिसेज खान' यानी खान सर की पत्नी एएस खान का घूंगट उठाकर उनका चेहरा देखा. संभवता इस मौके पर नीतू मैम ने कोई ऐसी बात भी कही, जिसके बाद सभी ठहाके लगाकर हंसने लगे. नीतू मैम ने खुद इस अवसर का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया, जिसे अभी तक कई करोड़ लोग देख चुके हैं.