भगवा आतंकवाद जैसा मिथ्या शब्द... मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा समेत 7 बरी हुए तो CM योगी ने दिया ये रिएक्शन
गुरुवार को एक स्पेशल कोर्ट ने महाराष्ट्र के 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा, कर्नल पुरोहित समेत 7 आरोपियों को बरी कर दिया. कोर्ट ने कहा कि सिर्फ शक को ही असली सबूत नहीं माना जा सकता है.
ADVERTISEMENT

Yogi Adityanth
गुरुवार को एक स्पेशल कोर्ट ने महाराष्ट्र के 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा, कर्नल पुरोहित समेत 7 आरोपियों को बरी कर दिया. कोर्ट ने कहा कि सिर्फ शक को ही असली सबूत नहीं माना जा सकता. कोर्ट ने माना कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और अभियोजन पक्ष इस ब्लास्ट केस में आरोपियों की संलिप्तता साबित करने में विफल रही है. मालेगांव ब्लास्ट केस में फैसला आने के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी एक तगड़ा रिएक्शन दिया है. सीएम योगी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर प्रतिक्रिया साझा की है.