लखनऊ मंडल के 42 विधायकों और 5 MLC के साथ सीएम योगी की मेगा बैठक, जानिए क्या निकल कर आया सामने
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ मंडल के 42 विधायकों और 5 MLC के साथ बैठक की. ₹42,891 करोड़ के 3,397 विकास प्रस्तावों पर चर्चा हुई. सड़कों, पर्यटन और शहरी विकास पर खास फोकस, जानें पूरा प्लान.
ADVERTISEMENT

Lucknow Division Meeting, Yogi Adityanath
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एक बड़ी बैठक की. इस बैठक में लखनऊ मंडल के सभी छह जिलों लखनऊ, हरदोई, रायबरेली, उन्नाव, सीतापुर और लखीमपुर खीरी के 42 विधायक और 5 विधान परिषद सदस्य (MLC) शामिल हुए. सीएम योगी ने इन सभी जनप्रतिनिधियों के साथ उनके इलाकों की जरूरतों, विकास की प्राथमिकताओं और चल रही योजनाओं की स्थिति पर खुलकर बात की. इस मेगा बैठक से कई अहम प्लान सामने आए हैं. आइए आपको विस्तार से इन सबकी जानकारी देते हैं.