लेटेस्ट न्यूज़

लोन के पैसे लाओ, वाइफ को ले जाओ... झांसी में बैंकवालों ने रविंद्र वर्मा की पत्नी पूजा को बनाया बंधक? पूरा केस चौंका देगा

Jhansi News: यूपी के झांसी से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. आपको बता दें कि यहां रविंद्र वर्मा नामक युवक ने आरोप लगाया है कि बैंक वालों ने उसकी पत्नी को इसलिए बंधक बनाया क्योंकि उसने टाइम से किस्त जमा नहीं की थी.

ADVERTISEMENT

Jhansi News
Jhansi News
social share
Google CTA

Jhansi News: झांसी से एक प्राइवेट समूह बैंक द्वारा दबंगई का मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने आरोप लगाया है कि एक प्राइवेट बैंक के कर्मचारियों ने किस्त न चुका पाने पर उसकी पत्नी को बंधक बना लिया और उससे कहा कि 'बकाया किस्तें जमा करो तब अपनी पत्नी को लेकर जाओ.' पीड़ित ने इसकी शिकायत किसी तरह से पुलिस से की, जिसके बाद बंधक पत्नी को छुड़ाया गया. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.